पं. प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने सपरिवार पहुंचे भिलाई निगम मेयर नीरज पाल… शिव भक्ति में हुए लीन; श्रद्धालुओं के बीच बैठकर किया कथा का श्रवण

भिलाई। भिलाई में विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिवपुराण की कथा सुनने शुक्रवार को महापौर नीरज पाल सपरिवार कथास्थल जयंती स्टेडियम के समीप मैदान पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ कथा सुनी और आरती में भी शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने भी शिव पुराण का श्रवण किया। वहीं उन्होंने शिव का जाप करते हुए भिलाई वासियों के सुख और समृद्धि के लिए मनोकामना की।

आपको बता दें, भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि 25 अप्रैल से पंडित प्रदीप मिश्रा का कथा वाचन हो रहा है, जिसे सुनने के लिए भिलाई सहित अन्य शहरों एवं जिलों से भी लोग भिलाई का रुख कर रहे हैं। आज पंडित मिश्रा के कथा वाचन का चौथा दिन है। जिसमें महापौर पहुंचकर तथा श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कथा का श्रवण करते रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...