अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर चला भिलाई निगम का बुलडोजर: दो अलग-अलग जगह कार्रवाई… प्लॉट खरीदने के पहले इन बातों का रखे ध्यान, निगम ने बताया

भिलाई। भिलाई में नगर निगम द्वारा अवैध प्लॉटिंग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को ग्राम कोहका साकेत नगर बेलवा तालाब के पीछे खसरा नंबर 59, 60, 61, 62, 63, 65, 66, 67, 68, 69, 70 पर हो रहे अवैध प्लाटिंग पर JCB से कार्रवाई की गई। निगम को लगातर अवैध प्लॉटिंग की शिकाययत मिल रही है। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने हो रहे अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करने के लिए भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख के देखरेख में दल गठित किया है जो मौके पर जाकर अवैध प्लाटिंग पर सीधे कार्रवाई कर रहे हैं।

दूसरी कार्रवाई धन दीपा आवासीय परिसर रामनगर भिलाई में हुई। जहां निगम ने अवैध दीवाल अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरा दिया। अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख ने बताया की पंपलेट छपवा कर विज्ञापन करके अवैध प्लाटिंग की जा रही है। कार्रवाई करने पर दलाल भाग जाते हैं कोई विरोध करने वाला नहीं रहता की शिकायत मिली थी, बाकायदा लोक लुभावना पंपलेट छपवाया गया है पंपलेट पर लिखा था सबसे अच्छा, सबसे सस्ता, पहले आओ पहले पाओ , सर्व सुविधा और सहूलियत, बैंक लोन के साथ सुविधा उपलब्ध इस प्रकार का विज्ञापन करके लोगों को भ्रमित करके प्लांट बेचा जा रहा है।

नगर पालिक निगम भिलाई ने प्लॉट खरीदने वाले हितग्राहियों से अपील कि है कि कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले उस क्षेत्र के हल्का पटवारी से संपर्क करें पहले खसरे नक्शे का जांच करें जब वह शुद्ध हो खरीदने लायक हो तभी प्लॉट को खरीदें, नहीं तो आप अवैध प्लॉट खरीद कर मकान नहीं बना पाएंगे आपके साथ धोखा हो जाएगा, इस कार्रवाई में जोन क्रमांक 1 एवं जोन क्रमांक 2 का राजस्व का पूरा अमला सक्रिय रहा। नगर निगम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...