प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने दिया बयान… कहा- “राज्य की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था से दुर्ग-भिलाई का हर नागरिक परेशान”

भिलाई। भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, “राज्य की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था से दुर्ग-भिलाई का हर नागरिक परेशान है। महिलायें, व्यापारी, आम आदमी सभी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है। स्थितियां इतनी भयावह हो चुकी है कि, सरेआम लोगों की हत्या हो रही है। राज्य के हालात असहनीय हो चुकी है। जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। नागरिकों को भय के माहौल जीवन जीना पड़ रहा है। अपराधी बेलगाम हो गये है। साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है। सरकार अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के बजाये उनको संरक्षण देने में लगी है। पुलिस असहाय हो गयी है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कल रात निपनिया चौकी प्रभारी की कार को आग लगाकर फरार हो गए, अगर पुलिस अधिकारी और उनका परिवार ही सुरक्षित नही तो आम जनता का क्या होगा। गृहमंत्री का गृह जिला तो हत्या, लूट, मानव तस्करी का केन्द्र बन गया है। 6 माह में एक दर्जन से अधिक दुर्दांत हत्या कवर्धा में हुई है। हर दिन बलात्कार की घटनाये हो रही है। गृहमंत्री अपना गृह जिला नहीं संभाल पा रहे है।”

उन्होंने कहा कि, “ऑनलाईन सट्टा महादेव एप डबल इंजन की सरकार में फल-फूल रहा है। सत्तारूढ़ दल के लोग इसके संरक्षक बन गये इसीलिये इसको बंद करने कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है। कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार राजनीतिक दल होने के नाते इस स्थिति को मूकदर्शक बनकर नहीं देख सकती। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री अपने पद से इस्तीफ़ा दें, ताकि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को सुधारने और जनता के विश्वास को बहाल करने के लिए नए सिरे से प्रयास किए जा सकें, वर्तमान की सरकार इन चुनौतियों का सामना करने में पूरी तरह विफल रही है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...

रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : 13...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन...