दुर्ग पुलिस कप्तान जीतेन्द्र शुक्ला का सम्मान: गुंडों-बदमाशों के खिलाफ जारी अभियान के लिए दया सिंह ने किया सम्मानित… कहा- “कार्रवाई से बढ़ा पुलिस का भरोसा और विश्वास”

भिलाई। भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान जीतेन्द्र शुक्ला का सम्मान किया है। इस अवसर पर दया सिंह ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ की साय सरकार अपराध मुक्त प्रदेश की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। इस पर लगातार काम हो रहा है। भिलाई दुर्ग में गुंडे बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान सराहनीय है। गुंडे बदमाशों में कानून का खौफ है। जो शानदार है।”

दरहसल, दया सिंह ने एसपी जितेंद्र शुक्ला से मुलाकात की और गुंडो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की। दया सिंह ने एसपी शुक्ला का शाल श्रीफल से सम्मान भी किया। दया ने एसपी से निवेदन किया है कि यह कार्रवाई निरंतर चलनी चाहिए। गुंडो के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रखें। कानून का खौफ लोगों में होना चाहिए। साथ ही विश्वास और भरोसा दोनों कायम रहना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि, पिछले एक सप्ताह के भीतर दुर्ग भिलाई में जो कार्रवाई पुलिस प्रशासन ने की है वह सराहनीय है। लोगों का भरोसा और विश्वास पहले से पुलिस प्रशासन पर बढ़ा है। साथ ही छत्तीसगढ़ की साय सरकार पहले ही कह चुकी है अपराध मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। इसके लिए हर संभव कोशिश और काम किए जाएंगे। दया सिंह ने छत्तीसगढ़ की साय सरकार का भी आभार माना है। सम्मान करने वाले विजेंद्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, विनोद गुप्ता, नंदू गुप्ता,प्रमोद सिंह, मुकेश शर्मा प्रमोद नेताम अन्य रहेl

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...