भिलाई के मानव सेवा परिसर तालाब का होगा कायाकल्प… आकर्षक लाइटिंग और फाउंटेन होगा आकर्षण का केंद्र; MLA यादव और मेयर पाल ने रखी आधारशिला

भिलाई। भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल के समीप स्थित मानव सेवा परिसर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने आज भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया। कार्य प्रारंभ होते ही मानव सेवा परिसर स्थित तालाब की गंदगी को निकाल कर तालाब की संपूर्ण सफाई की जाएगी, जिसके चलते स्वच्छ तालाब का आनंद लोग उठा पाएंगे। तालाब परिसर में लैंडस्कैपिंग का कार्य किया जाएगा और म्यूरल आर्ट के माध्यम से आकर्षक कलाकृति बिखेरी जाएगी।

तालाब में चबूतरा का निर्माण किया जाएगा जिसमें लोग बैठकर परिवार के साथ लुफ्त उठा पाएंगे। इसके साथ ही भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। आकर्षक रंग, रोगन के माध्यम से परिसर को सुंदर बनाया जाएगा। चलने के लिए पाथवे होगा और पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। चारों तरफ लाइटिंग की व्यवस्था होगी इसके लिए इलेक्ट्रिक पोल के माध्यम से रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। बैठने के लिए स्टील बेंच की व्यवस्था भी होगी तथा तालाब में फाउंटेन भी लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के घोषणा के तहत भिलाई निगम क्षेत्र में तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है इसी कड़ी में लगभग 80.39 लाख की लागत से सेक्टर 9 अस्पताल के समीप स्थित मानव सेवा परिसर के तालाब का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बता दे कि सेक्टर 9 के समीप स्थित मानव सेवा परिसर में काफी लोगों का आना जाना लगा रहता है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजन भी मानव सेवा परिसर का रुख करते हैं। ऐसे में तालाब का सौंदर्यीकरण हो जाने से यहां आने वाले सभी को अच्छा वातावरण मिल पाएगा। भूमि पूजन के दौरान महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर, स्थानीय पार्षद कोमल दास टंडन, जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, सहायक अभियंता वसीम खान, उप अभियंता नितेश मेश्राम आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग