VIDEO: भारत जोड़ों यात्रा में बाइक में सवार राहुल गांधी के साथ दौड़ते दिखाई दिए भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव…मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा; विधायक देवेंद्र निभा रहे प्रोग्राम कोर्डिनेशन की बड़ी जिम्मेदारी

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भारत जोड़ो यात्रा में बाइक में सवार राहुल गांधी के साथ दौड़ते नजर आए। दरहसल एक युवक बाइक लेकर राहुल गांधी से मिलने आया था। जिसके बाइक में बैठकर कुछ दूर तक राहुल जी गए तभी उनके साथ सैकड़ो लोग उन्हें बाइक के साथ साथ दौड़े, जिसमें भिलाई नगर विधायक भी दौड़ते हुए नजर आए। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश भर में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे गत रात्रि मध्यप्रदेश जे महू पहुंचे। जहां रात रुकने के बाद सुबह 5 बजे से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई।

भारत जोड़ो यात्रा में मध्यप्रदेश के रूट पर कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को सौंपी गई है। भिलाई नगर विधायक इससे पहले में दो बार 3 दिन के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं जब श्रीमान राहुल गांधी जी साउथ इंडिया में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे थे तब भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव उनके साथ इस यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी जी के साथ में उन्होंने कई किलोमीटर पैदल सफर किया।

भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ भी विधायक देवेंद्र यादव ने कदम से कदम मिलाकार किया पदयात्रा :-

टीम RG के करीबी माने जाने वाले विधायक देवेंद्र यादव को राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की टीम की तरफ से एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक यादव ने इस विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि यात्रा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। जिसमें राहुल गांधी के अग्रिम कार्यक्रमो की कार्ययोजना तैयार करने एवं सभा स्थल कोर्डिनेशन की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। यह मेरे लिए बड़ी बात है। आज देश कई हिस्सों में बट रहा है।

भाजपा के शासन में देश की एकता और संप्रभुता लोकतंत्र खतरे में आ गई आज भाजपा और केंद्र में बैठी मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ देश को हिंदू मुस्लिम के नजरिया से देख रहे हैं और इसी नजरिए से देश को बांट रहे। हमारा भारत देश एकता,भाईचारा, धर्मनिरपेक्ष का प्रतीक है। हमारा देश विश्व गुरु रहा है। हमारी संस्कृति सभ्यता वासुदेव कुटुंबकम वाला है सर्वधर्म सुखाय सर्व धर्म हिताय की भावना से चलने वाले है।

हमारे देश के महात्मा हमेशा विश्व शांति का संदेश देते रहे है। लेकिन आज मोदी की सरकार ने देश के भीतर ही कलह पैदा कर दी है। आज धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है। नफरत की आग को मिटाना और हिन्दू मुस्लिम के बीच की दीवार को तोड़कर भाई चारा को बढाने के लिए राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है। इसमें मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...