भिलाई नगर विधायक ने निकाली विश्वास यात्रा और आम सभा को किया संबोधित; कहा- “भिलाई की जनता के दिलों से देवेंद्र यादव को कभी नहीं मिटा पाएंगे”

भिलाई। ​भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक देवेंद्र यादव लगातार विश्वास यात्रा निकाल रहे है। इसी के साथ ही अब विधायक यादव आम सभा लेना भी शुरू कर दिया है। बारी-बारी से हर वार्ड में विश्वास यात्रा निकाल कर जनसंपर्क कर रहे हैं। भिलाई की जनता ने भी​ देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास जताया है। शहीद ​वीर नारायण सिंह सहित विभिन्न वार्ड में हुए आम सभा में वार्ड के​ नागरिकों ने कहा कि देवेंद्र यादव नेता नहीं भिलाई का बेटा है। ​पूरे भिलाई को उनका विश्वास है।

8 नवंम्बर को विधायक यादव ने भिलाई नगर विधानसभा के कई वार्ड में विश्वास यात्रा निकाली और आम सभा की। साथ ही घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। जहां हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और अशीर्वाद दिए। डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान विधायक लोगों से मिले, सभी परिवार का हालचाल पूछा। बड़े बजुर्गों को हाथ जोड़कर प्रमाण किए। युवाओं से हाथ मिलाए और गले मिलकर अभिवादन ​किए। हजारों की संख्या में युवाओं की टीम भी ​विश्वास यात्रा में पूरे विश्वास के साथ घूम रही है।

इस दौरान​ विधायक यादव ने कहा कि जो लोग 15 साल राज किए। मंत्री रहे, लेकिन अपने बंगले से बाहर नहीं निकले। विकास के नाम पर लोगों का घर तोड़ दिए। सैकड़ों लोगों को बेघर कर दिए। वे अब चुनाव में लोगों के बीच झूठ फैलने निकाले निकले है। ऐसे लोगों पर भरोसा मत करना है। ये लोग अपने हमारे कांग्रेस पार्टी का झंडा निकाल रहे है। वॉल पेंटिंग को मिटा रहे हैं। लेकिन भिलाई की जनता के दिलों से देवेंद्र यादव को कभी नहीं मिटा पाएंगे। चाहे ये लोग कितना भी झूठ फैला ले।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...