Bhilai News : युवक ने 5 लोगों पर टंगिया से किया हमला, इलाके में फैली सनसनी

दुर्ग। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में एक युवक ने 5 लोगों पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं है। जिन्हें इलाज के लिए सुपेला शास्त्री अस्पताल ले जा गया है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुपेला थाने के अदालत शॉ मिल के पास हुई। यहां एक युवक ने लकड़ी रखने से इंकार करने पर क्रोध में आकर 5 लोगों पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे 3 लोगों को गंभीर और 2 लोगों को मामूली चोट आई है। सभी का सुपेला शास्त्री अस्पताल में जारी है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत दर्ज की और आगे की जांच शुरू की। बताया गया कि, हमले में घायल हुए सभी लोगों की स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...