Bhilai News : घर के अंदर खड़ी कार और स्कूटी में आगजनी से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग

दुर्ग। नंदिनी नगर टाउनशिप में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात आरोपियों ने एक घर को निशाना बनाते घर के अंदर खड़ी कार और एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया और फरार हो गए।समय रहते पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में घर के चार लोग बाल बाल बच गए। पूरा मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है।

नंदनी टाउनशिप में रहने वाले रामेश्वर कुमार विश्वकर्मा ने नंदनी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 326 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना की जा रही है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...