नेहरू नगर में भिलाई निगम का पहला वेंडिंग जोन: अब सिस्टेमेटिक तरीके से संचालित होंगी दुकानें… महापौर नीरज पाल ने किया शुभारंभ, आयुक्त रोहित व्यास भी रहें मौजूद; वार्ड-13 में 15 लाख की विकास कार्य का हुआ भूमिपूजन

भिलाई। दुर्ग-भिलाई के मध्य नेहरू नगर में शानदार वेंडिंग जोन तैयार हो चुका है। जिसका शुभारंभ बुधवार को भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल ने किया है। इस दौरान निगमायुक्त रोहित व्यास विशेष रूप से मौजूद रहे। वेंडिंग जोन में एक समरूप गुमटीया रखी गई है, जिसकी वजह से एक आकर्षक रूप स्थल पर नजर आने लगा है। गुमटीया एक ही पैटर्न में आकर्षक रंगों में लगाई गई है, जिससे स्थल की भव्यता बढ़ गई है। पहले इस स्थल पर अव्यवस्थित तरीके से दुकानें संचालित हो रही थी, जो कि देखने में भी अच्छा प्रतीत नहीं हो रहा था। जिसको देखते हुए महापौर नीरज पाल और निगमायुक्त रोहित व्यास ने नेहरू नगर के चौक पर वेंडिंग जोन स्थापित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

अब इस स्थल पर वेंडिंग जोन तैयार होने से एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। वेंडिंग जोन के स्थल पर आकर्षक शोभायमान पौधे गमले में रखे गए हैं, धूल रहित स्थल बनाने के लिए पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं, रात्रि में रौशनी प्रदान करने के लिए प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिसके चलते गुमटी/दुकान संचालकों के साथ ही ग्राहकों को भी यहां से खरीदी करने में आसानी होगी। 7 गुमटीया वेंडिंग जोन में स्थापित की गई है।

वेंडिंग जोन में पहले से इस स्थल पर दुकान संचालन करने वालों को प्राथमिकता दी गई है और उन्हें ही यहां पर गुमटी के माध्यम से दुकान संचालन करने कहा गया है। अब पूर्व से यहां पर दुकानों का संचालन कर रहे संचालकों के द्वारा व्यवसाय किया जाएगा। निगम के अधिकारियों के द्वारा गुमटी/दुकान की डिजाइन संचालकों को प्रदान की गई थी तथा दुकान संचालकों के द्वारा गुमटी का निर्माण करवाया गया है इसके लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से संचालकों को लोन प्रदान किया गया है। बड़े मेट्रो सिटी की तर्ज पर वेंडिंग जोन तैयार कर इसका शुभारंभ आज हुआ है।

निगम ने वेंडिंग जोन के लिए सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया है और चयनित स्थलों पर वेंडिंग जोन बनाने का कार्य किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य जोन क्षेत्रों में भी वेंडिंग जोन बनेगा, जिसकी शुरुआत आज नेहरू नगर चौक से हुई है। स्वच्छ वातावरण एवं व्यवस्थित दुकानों के साथ वेंडिंग जोन तैयार किया रहा है। इसको लेकर भिलाई निगम तत्परता से काम कर रहा है। जिसका परिणाम है कि आज भिलाई के नेहरू नगर चौक में शहर को वेंडिंग जोन मिल पाया है। शुभारंभ के दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, सहायक अभियंता आलोक पशीने, विनीता वर्मा, उपअभियंता स्वेता वर्मा, विनीता निर्मलकर आदि मौजूद रहे।

वार्ड-13 में विकास कार्य का हुआ भूमिपूजन

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 कोहका में पेवर ब्लॉक और नाली का निर्माण किया जाएगा। 15 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्य से क्षेत्र के नागरिकों को सहूलियत मिल सकेगी। वार्ड 13 में लंबे समय से पक्की नाली बनाने के लिए स्थानीय नागरिक मांग कर रहे थे जिसे महापौर नीरज पाल के द्वारा पूरी कराए जाने के बाद वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए महापौर व सभापति का का आभार व्यक्त किया।

महापौर नीरज पाल ने बुधवार को भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए नाली निर्माण का कार्य कार्यअवधि में पूर्ण किया जाए ताकि वार्ड 13 के नागरिकों को सुविधा मिल सके। सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगने से वार्ड स्वच्छ और सुंदर दिखेगा तथा पार्किंग के लिए जगह मिल पाएगी तथा पक्की नाली बनने से क्षेत्र में बारिश का पानी तथा घरों से निकलने वाले निस्तारी के पानी की निकासी पहले और बेहतर हो जाएगी।

सभापति गिरवर बंटी साहू ने कहा कि शासन से विकास कार्य के लिए स्वीकृति मिलने के बाद भूमिपूजन किया गया। 10 लाख की लागत से नाली निर्माण तथा 05 लाख की लागत से सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। नाली निर्माण हो जाने से बरसात में मोहल्ले में पानी भरने की समस्या समाप्त हो जाएगी तो वही बरसाती पानी नाली के माध्यम से होकर निकल जाएगी। पानी निकासी नाली निर्माण के चलते सुगम हो पाएगा। काफी समय से वार्ड वासी इस कार्य की मांग कर रहे थे जिसको देखते हुए महापौर ने तत्परता दिखाते हुए कार्य के लिए स्वीकृति दिलाई और भूमिपूजन कर काम को चालू कराया।

भूमिपूजन के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी उपस्थित रहे। भूमिपूजन के दौरान भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, वार्ड पार्षद अंजु सुमन सागर सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष नंद कश्यप, नीरा जंघेल, जागेश्वरी साहू, भानूप्रताप जंघेल, भानू देशमुख,निरंजन बिसाई, निर्मल सिंह, हरजीत सिंह, उषा साहू, जमुना वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता की गला रेत...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर से नक्सलियों ने एक नेता की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की...

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

ट्रेंडिंग