भिलाई साहू समाज ने मनाया मां कर्मा महोत्सव…..महापौर बोलें-भाईचारा से रहकर करें समाज का विस्तार…

भिलाई। भिलाई 3 साहू समाज ने डबरा पारा में माता कर्मा महोत्सव मनाया। इसके मुख्य अतिथि नगर निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे व विशिष्ट अतिथि खिलावन साहू प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू समाज थे। इस अवसर पर साहू समाज की संगठनात्मक चर्चा करते हुए सामाजिक नियमावली पर विचार किया और भक्त माता कर्मा की इतिहास पर प्रकाश डाला गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि महापौर कोसरे ने कहा कि माता कर्मा केेे प्रेम व वात्सलय से भगवान नारायण उनके नजदीक आए। ठीक उसी तरह समाज के लोग प्रेमपूर्वक आपसी भाईचारा से संगठन का विस्तार करें। हमें मां कर्मा के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए और उनके मूल सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील साहू संघ भिलाई चरोदा रामकुमार साहू, अध्यक्ष अंगद साहू, भिलाई तहसील साहू संघ के न्याय समिति के संयोजक घनश्याम साहू, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ से सूरज साहू, पार्षद तुलसी राम ध्रुव, पूर्व पार्षद राजू देवांगन, पार्षद मोहन साहू, सोहन साहू, हरीश साहू, डबरा पारा के अध्यक्ष सुमन साहू, सचिव मंजू साहू, सचिव संतराम साहू, संगठन सचिव शीतल साहू, युवा प्रकोष्ठ से पंचराम साहू, भारती साहू, मनसुख सहित अन्य स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...