सीएम ने की कई घोषणाएं: डौरा में स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल और रनहत में खुलेगा महाविद्यालय, बनेंगे पुलिया और विद्युत सब स्टेशन…

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे दिन रामानुजगंज विधानसभा के ग्राम डौरा पहुंचे। उन्होंने डौरा में आम जनता की मांग पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने यहां स्वामी आत्मानन्द स्कूल, रनहत में महाविद्यालय खोलने, सासु नदी में पुलिया निर्माण, दलधोवा से सरस्वती पुल के बीच पुलिया निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर डौरा और गणेश मोड़ के बीच विद्युत सब स्टेशन की भी घोषणा की। ग्राम खंडा में बिजली पहुँचाने और सड़क बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने पौनी-पेण्ड्री के ग्रामीणों की मांग पर तत्काल सड़क बनाने कलेक्टर को निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विधायक बृहस्पत सिंह, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...