जन संगठन ट्रेड यूनियन 15 दिनों में करेंगी आंदोलन: बेरोजगारों को भर्ती में प्राथमिकता दिलाने उठाएंगे आवाज, मजदूर नेता कलादास बोलें- भेंट मुलाकात तो कर रहे लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन से नहीं मिल रहे…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के जन संगठन ट्रेड यूनियन की आज एक आवश्यक बैठक हुई। इस अफसोस जाहिर किया गया कि 10 वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों को न्याय नही मिला, बल्कि उच्च न्यायालय ने स्टे को हटा दिया है। हालांकि केश खारिज नहीं हुई है। आगामी 20 जुलाई को तिथि दी है।

बैठक में आज सभी ने न्याय व्यवस्था पर विश्वास रखने का संकल्प लिया। हमे लोकतंत्र में ये अधिकार मिला है कि संघर्ष से भी विजय हासिल कर सकते हैं। जिस तरह 8 महीने तक स्वास्थ्य कर्मचारी भूखे प्यासे रहकर आंदोलन में डटे हैं, वे झुकने वाले नहीं हैं। आगामी 15 दिनों मेंा जन आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया गया। इसमें स्थानीय नौजवान बेरोजगारों को भर्ती में प्राथमिकता दिलाने भी संघर्ष करना होगा। मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात योजना चला रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन 8 महीने से मुलाकात के लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन विडंबना उनसे आज तक नहीं मिलें।

हसदेव अरण्य, बिजली कर्मचारी, मितानिन, ट्रेड यूनियन, छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन, किसान आंदोलन, जन स्वास्थ्य सफाई कर्मचारी यूनियन, छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन गोंडवाना संगठन, बौद्ध संगठन व जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन उपस्थित थे। इसमें विभिन्न संगठन के मनोज कोशरे, आलोक शुक्ला, विजय पंडा, रमांकांत बंजारे, नीरा, देवराज, अनीता, चन्द्रकला तारम, सुदेश टेकाम, शिला, रूचि, दिलीप बंछोर व कलादास डेहरिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...