कैबिनेट ब्रेकिंग: भूपेश कैबिनेट की बैठक 6 सितंबर को, कर्मचारियों के DA-HRA सहित कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक 6 सितंबर को होगी। मुख्यमंत्री निवास में होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जायेंगे। खासकर किसानों के हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस से पहले ये राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। 6 सितम्बर को होने वाली इस कैबिनेट की बैठक की सूचना विभागीय सचिवों को भेज दी गयी है।

छत्तीसगढ़ में शनिवार को दो नए जिलों के उद्घाटन के बाद जिलों की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी और सक्ती जिला भी जल्द ही अस्तित्व में आ जाएगा। इन सभी जिलों के लिए सेटअप, भवन आदि की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में निर्माण कार्य आदि के लिए भी राशि की जरूरत होगी। कैबिनेट में इन सभी की व्यवस्था की जाएगी।

अक्टूबर-नवंबर में धान तैयार हो जाएगा। इससे पहले धान खरीदी और बारदानों के अलावा मार्कफेड के लिए बैंक गारंटी की भी व्यवस्था करनी होगी। इस विषय पर भी कैबिनेट में बातचीत की जाएगी। इसके अलावा नए आत्मानंद स्कूल और कॉलेज के संबंध में भी कैबिनेट में स्वीकृति हो सकती है। रायगढ़ में नया कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। कुछ नए कॉलेज के लिए भी प्रस्ताव आ सकता है।

कैबिनेट में कर्मचारियों की हड़ताल और उनकी मांगों के संबंध में भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल पर थे। जिन मांगों पर सहमति बनी है, उसमें गृह भाड़ा भत्ते का भी मुद्दा है, जो 2016 से पेंडिंग है। इस पर कमेटी बनाने का प्रस्ताव है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...