CG Recruitment: दुर्ग सहित 18 जिलों में लीगल एड डिफेंस काउन्सिल की नियुक्ति के लिये रिक्त पदों पर भर्ती… 5 सितंबर तक कर सकते है आवेदन

रायपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा छ.ग. के 18 जिलों को लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम (LADCS) हेतु चयनित किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत अधिवक्ताओं की नियुक्ति हेतु कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुढ़ी के निर्देशानुसार प्रकिया प्रारंभ की जा चुकी है।ज् ञात हो कि विगत वर्ष जिला न्यायालय बिलासपुर में लीगल एड डिफेंस काउसिंल सिस्टम को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रांरभ किया गया था। जिसकी सफलता पूर्वक संचालन देखते नालसा द्वारा इसे पुरे देश भर के लगभग 250 जिलों में लागु किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत विधिक सहायता के दाणिक प्रकरणों में न्यायालय में आवेदको की ओर से प्रतिरक्षा (बचाव) हेतु ये काउसिंल (अधिवक्ता) उपस्थित होकर पैरवी करेंगें।

प्रदेश के 18 जिलें बस्तर, बालौदाबाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, सूरजपुर, कांकेर में अधिवक्ताओं की नियुक्ति हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई हैं।

इसके अंतर्गत चीफ, डीप्युटी एवं अस्सिटेंट लीगल एड डीफेंस काउसिंल की नियुक्ति की जानी है इसे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के वेब साईट www.cgslsa.gov.in में देखा जा सकता है अथवा जिला विधिक प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते है। आवेदन दिनांक 05-09-2022 के शाम 5.00 बजे तक संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...