मुख्यमंत्री बघेल का नए जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत: कलेक्टर कार्यालय का किया शुभारंभ… रोड शो में उमड़ा जनसैलाब… कका जिंदाबाद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों से गूंजा सारंगढ़, तस्वीरों में देखिए झलकियां

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहंुचने पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में युवाओं ने बाइक रैली निकाली और स्कूली बच्चों ने करमा लोकनृत्य किया। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान उनके स्वागत में सड़क के दोनों ओर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली।

रोड शो के दौरान नृत्यश्री धारा इंस्टीट्यूट, रायपुर के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा करमा लोकनृत्य के मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ मुख्यमंत्री को बेंगलुरु में कांजीवरम सिल्क से निर्मित और तिरुपति बालाजी मे चढ़ाए गए मुकुट और साल भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
नये जिले की सौगात मिलने पर सारंगढ़ वासियों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन। मुख्यमंत्री का राइस मिल एसोसिएशन, मुस्लिम जमात, चंद्रनाहु (चंद्रा) समाज, प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई द्वारा पुष्प माला और गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

उन्हें विभिन्न संगठन पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनो अइरसा, कुर्मी, ठेठरी, गचकुलिया और केलों से भी तौला गया। मुख्यमंत्री बघेल रोड शो के दौरान गुरु घासीदास पुष्प वाटिका पहंुचे। वहां उन्होंने संत गुरू घासीदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जैतखाम में ध्वजारोहण किया। गौरतलब है कि गुरु घासीदास पुष्प वाटिका सारंगढ़ क्षेत्र मे सतनाम समाज का पहला जैतखाम है।

मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों और फलों से तौला गया
36 शाखाओं के कार्यालयीन काम काज संचालन हेतु बैठक व्यवस्था की गई है, इनमें भूतल पर जिला कलेक्टर कार्यालय एवम्36 शाखाओं के कार्यालयीन काम काज संचालन हेतु बैठक व्यवस्था की गई है, इनमें भूतल पर जिला कलेक्टर कार्यालय एवम् प्रथम तल  में स्थित 18 विभिन्न कक्षों में 36 शाखाओं के कार्यालयीन काम काज संचालन हेतु बैठक व्यवस्था की गई है, इनमें भूतल पर जिला कलेक्टर कार्यालय एवम् सभागार सहित 2 न्यायालयीन कक्ष है। इसी तरह अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवम् वित्त शाखा, नजीर, खाद्य शाखा, भू आभिलेख शाखा, राजस्व अभिलेख शाखा, नजुल शाखा, स्थानीय निर्वाचन शाखा, सामान्य निर्वाचन शाखा, भू अर्जन शाखा, शिकायत शाखा, जन दर्शन शाखा आदि शाखाओं के कार्यालय शामिल हैं। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...