महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का कल हल्ला बोल: कई विधायक दिल्ली रवाना… वोरा बोले – केंद्र की विफल नीतियों ने आम जनता की कमर तोड़ी

दुर्ग: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस कल चार सितंबर को राजधानी दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन होगा।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के इस हल्लाबोल कार्यक्रम में देशभर से लाखों लोग रामलीला मैदान पहुंचेंगे। अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी, विधायक, सांसद दिल्ली पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ से आज कांग्रेस के कई विधायक और संगठन नेता अलग-अलग फ्लाईट से दिल्ली रवाना हुए हैं। दुर्ग से वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने दिल्ली रवाना होने से पहले केंद्र की गलत नीतियों पर जमकर हमला बोला वोरा ने कहा कि हल्लाबोल प्रदर्शन में महंगाई के अलावा, बेरोजगारी, खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा जाएगा। इस रैली के माध्यम से केंद्र की असंवेदनशील नरेंद्र मोदी सरकार को संदेश दिया जाएगा। महंगाई ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है।

वोरा के अलावा राज्य से सांसद दीपक बैज,विधायक धनेंद्र साहू, अनूप नाग, रेखचंद जैन, पारसनाथ रजवाड़े, लक्ष्मी ध्रुव, प्रदेश युकां महासचिव संदीप वोरा सहित दर्जन भर से ज्यादा विधायक शाम की फ्लाईट से दिल्ली रवाना हुए। इसके अलावा विशेष ट्रेनों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सीएम भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दिल्ली पहुंच चुके हैं। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, पीएचई मंत्री रुद्र कुमार भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...