विधानसभा चुनाव के लिए भूपेश-सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए सीनियर आब्जर्बर, यहां संभालेंगे चुनावी कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को सीनियर आब्जर्बर बनाया गया है। भूपेश बघेल को अमरावती और नागपुर के लिए सीनियर आब्जर्बर बनाया गया है। वहीं वेस्टर्न महाराष्ट्र की जिम्मेदारी टीएस सिंहदेव को दी गयी है।