छत्तीसगढ़ में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: टेकऑफ के 10 मिनट बाद ही विमान में आई ये खराबी… 70 यात्री थे सवार; जानिए कहां से कहां जा रही थी प्लेन

जगदलपुर। जगदलपुर से रायपुर की उड़ान भर रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान भरते ही विमान की विंडशील्ड का ग्लास अचानक टूट गया, जिसके बाद इसे दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट दोपहर 1 बजे रायपुर के लिए उड़ी थी, लेकिन 12 मिनट बाद ही विंडो ग्लास में क्रैक आ गया।

पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया और सुरक्षित लैंडिंग कराई। एयरलाइंस की तकनीकी टीम इस खराबी की जांच कर रही है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद, इंडिगो ने 70 यात्रियों में से कुछ के टिकट के पैसे वापस कर दिए हैं, जबकि अन्य ने अगले दिन की फ्लाइट के लिए नई टिकट बुक कराई है।

जगदलपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर विदेश गुप्ता ने बताया कि विंडशील्ड से पायलट बाहर का दृश्य देख पाते हैं और हवा के प्रेशर की वजह से इसमें क्रैक आ गया था। इसीलिए सुरक्षित लैंडिंग आवश्यक थी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन यात्रियों को इमरजेंसी थी, उन्हें सड़क मार्ग से टैक्सी के जरिए रायपुर भेजा गया है। विमान की जांच की गई है और समस्या का समाधान किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP,...

रायपुर। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान दिया...

दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी की सैलरी...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को महिला कर्मचारी की सैलरी में गड़बड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप में मोहन...

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...