CG में रील्स बना मौत का कारण: मना करने पर भी Reels बनाती थी पत्नी… परेशान पति ने कर दिया कांड… मायके छोड़ने के बहाने रास्ते में ही कैंची-हथौड़ी से सिर पर किए वार, चले गई जान

CG

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक शादीशुदा महिला का रील्स बनाना उसकी मौत का कारण बन गया। बताया जा रहा है कि पत्नी के रील्स बनाने से परेशान पति ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति को अपनी पत्नी का रील्स बनाना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बिल्कुल पसंद नहीं था और इसी कारण उसका गुस्सा इस हद तक बढ़ गया कि उसने पत्नी की जान ले ली। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जुनवानी गांव के पास सोमवार सुबह महिला की खून से लथपथ लाश पत्थर खदान के पास मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शिनाख्त कराई तो शव की पहचान तेलासी गांव निवासी ज्योति रात्रे (29) पत्नी धीरज रात्रे (35) के रूप में हुई।

पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के इलाके में सर्चिंग की तो महिला का पति धीरज रात्रे वहीं खदान के पास जंगल में बैठा हुआ मिला। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। आरोपी धीरज ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल ली।

पुलिस को आरोपी धीरज ने बताया कि, वह अपनी पत्नी ज्योति को मायके बलौदाबाजार ले जाने के बहाने लेकर आया था। इसके बाद रास्ते में जुनवानी में कैंची और हथौड़ी से उसको मारा। इसके कारण वह बेसुध हो गई और थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद वह डरकर वहीं छिप गया था।

ASP अभिषेक सिंह ने बताया कि, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ज्योति रील बनाती थी। उसे यह पसंद नहीं था। इसे लेकर बार-बार मना करता था, लेकिन वह मानती नहीं थी। साथ ही उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते उसने ज्योति को मार दिया।

उन्होंने बताया कि, ज्योति और धीरज की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...