CG – खदान धसने से बड़ा हादसा: छुई निकालने पति के साथ गई थी महिला… खदान धसने से हो गई महिला की मौत… वहीं 2 घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के करमंदी गांव में छुई मिट्टी खदान में खनन कार्य करने के दौरान हुए हादसे में गांव की एक महिला की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गईं। इस हादसे के बाद लोगों में हाहाकार मचा गया है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया गया कि महिला अपने पति के साथ छुई निकालने गई थी। तभी छुई निकालते समय ये हादसा हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, करमंदी और बेन्दर कोना के बीच जंगल के किनारे अवैध रूप से खदान संचालित किया जा रहा है। इस खदान को ग्रामीणों ने खुद ही खोदा है। कहा गया है कि बड़ी संख्या में लोग छुई निकालने का काम करते हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जुनवानी निवासी प्रमिला बाइ कंवर(35) अपने पति कौशल सिंह कंवर के साथ वहां खदान में गई थी।

जानकारी मिली है कि दोपहर को सभी खदान से छुई निकाल रहे थे। उसी वक्त ये हादसा हो गया और मलबे के अंदर प्रमिला, गीता बाई और एक अन्य महिला दब गए। इसके बाद जो लोग वहां काम कर रहे थे। वे भाग निकले। वहीं प्रमिला का पति मलबे तक गया और अंदर फंसे लोगों को निकालने लगा। मगर तब तक प्रमिला की जान चले गई थी। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

घटना के बाद तुरंत ही संजीवनी एक्सप्रेस को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद घायलों को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया है। जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: प्रदेश सरकार ने...

रायपुर। राज्य में खरीफ सीजन 2025 के दौरान विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने समय रहते न...

Durg News: पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत,...

दुर्ग। पिकअप वाहन टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।...

सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई...

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर की टीम ने सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस सिंडिकेट से जुड़े सचिन केदार और...

सीएम साय और बीजेपी अध्यक्ष ने भाजपा सांसदों, विधायकों...

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने कहा है....