दुर्ग में बड़ा हादसा: फैक्ट्री में काम कर रहा था ठेका श्रमिक… अचानक आ गया लेजर मशीन की चपेट में… मशीन में दबकर हुई मौत, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने कर दिया चक्काजाम

भिलाई। फैक्ट्री के लेजर मशीन में दबकर ठेका श्रमिक के मौत के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा को लेकर कुम्हारी अहिवारा मार्ग को लेकर चक्काजाम कर दिया है। खबर लगने पर मौके पर पहुची पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास में जुटी रही। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

कुम्हारी टीआई पीडी चन्द्रा ने बताया कि ग्राम-ढाबा निवासी बलराम चक्रधारी 22 वर्ष गुरुनानक एग्रीकल्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में ठेका श्रमिक के रुप में काम करता था। बीते तीन वर्षो से मृतक काम कर रहा था। बुधवार की सुबह घर से ड्यूटी के लिए बलराम निकला था। सुबह नौ बजे बलराम लेजर मशीन के पास काम कर रहा था। अचानक लेजर मशीन की चपेट में श्रमिक आ गया। दबने से बलराम की मौके पर मौत हो गई।

घटना की खबर लगते ही ग्राम ढाबा के लोग फैक्ट्री पहुंच गए। ग्रामीणों ने फैक्ट्री में कार्यरत अन्य श्रमिकों के साथ प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। अपनी मांगो के लेकर ग्रामीण कुम्हारी अहिवारा मार्ग को जाम कर दिया। मृतक के परिवार को जल्द मुआवजे की राशि देने की मांग कर रहे थे। मौके पर तहसीलदार व कुम्हारी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने 5 लाख की डिमांड फैक्ट्री संचालक से किया है लेकिन संचालक प्रतिमाह 10 हजार रुपए देने में अडा हुआ है। जिसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित है। फिलहाल मुआवजे को लेकर गुरुवार को चर्चा होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...

CG News: एसी ब्लास्ट होने से घर में लगी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की ITI कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में एसी में हुए ब्लास्ट से आग लग...

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...