CG – हर्ष फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता और उसके बेटे की पिस्टल जब्त… 47 जिंदा कारतूस मिले… दूल्हा-दुल्हन सहित रिश्तेदारों ने की थी फायरिंग

Big action in Harsh firing case

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी के बाद ग्राम रसौटा में आयोजित आशीर्वाद समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने राघवेंद्र सिंह और उनके बेटे शांतनु सिंह का लाइसेंसी पिस्टल और दो टॉय गन जब्त कर लिया है। वहीं 47 कारतूस, 2 खाली कारतूस भी जब्त किए हैं। 12 फरवरी को ग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया था।

इस मामले में दोनों पिता-पुत्र का लाइसेंस निरस्त करने और दोनों के शस्त्रों को राजसात करने के लिए एसपी ने कलेक्टर को आवेदन भेजा है। वीडियो की और बारीकी से जांच करने के लिए एक्सपर्ट को भेजने की बात कही है।

इस मामले में एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि शादी समारोह में महिला और पुरुषों ने जमकर हर्ष फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए गवाहों का बयान लिया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने राघवेंद्र सिंह और उनके बेटे शांतनु सिंह का लाइसेंसी पिस्टल और दो टॉय गन जब्त कर लिया है। 47 कारतूस, 2 खाली कारतूस भी जब्त किए गए हैं। शस्त्रधारकों द्वारा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करना पाया गया। जब मामले की जानकारी एसपी विजय अग्रवाल को हुई, तो उन्होंने कार्रवाई करने के लिए पामगढ़ थाना प्रभारी सनत कुमार को निर्देशित किया था।

जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में दूल्हा-दुल्हन से लेकर रिश्तेदारों तक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। सब ने एक-एक कर रिवॉल्वर और पिस्टल से आसमान में कई गोलियां चलाईं। फायरिंग करने वालों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। इसके बाद अब एसपी ने कार्रवाई की बात कही थी।

कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी हैं। 10 फरवरी को उनके बेटे शांतनु प्रताप सिंह की शादी जांजगीर शहर में सौंदर्या सिंह के साथ हुई। इसके बाद 12 फरवरी को उनके गृह ग्राम रसौटा में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में बीजेपी और कांग्रेस नेता शामिल हुए थे।

अकलतरा विधायक सौरभ सिंह भी समारोह में शामिल हुए थे। इसी आयोजन के बाद अचानक हवाई फायरिंग का दौर चालू हो गया। वहां मौजूद कुछ परिवारवालों ने रिवॉल्वर और पिस्टल निकाल लिए, फिर हवा में ताबड़तोड़ फायर किए जाने लगे। रिश्तेदारों ने दूल्हा-दुल्हन, उनकी मां और दूसरे लोगों को भी पिस्तौल देकर फायरिंग कराई। इसका बकायदा वीडियो भी बनाया गया और सोशल मीडिया में दुल्हन का वेलकम लिखकर वायरल किया गया। लड़के की मां शुभा सिंह ने भी फायरिंग की, तब भी लोगों ने खूब वाह-वाह किया। उनके अलावा एक-एक कर कई रिश्तेदारों ने भी आसमान में जमकर फायरिंग की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...