छत्तीसगढ़ में CGST और सेंट्रल एक्साइज की बड़ी कार्रवाई: करीब 17 करोड़ की हेराफेरी के मामले में ये कारोबारी गिरफ्तार… नकली फर्म बना कर लिया लोन… बिना माल सप्लाई किए कर दी थी फर्जी बिलिंग; जानिए पूरा मामला

  • रायपुर में कारोबारी के खिलाफ सेंट्रल GST और सेंट्रल एक्साइज की बड़ी कार्रवाई
  • आरोपी कारोबारी ने कई फर्मों से 15.32 करोड़ का लिया फर्जी कर्ज
  • माल सप्लाई किए बिना आरोपी ने 16.94 करोड़ की फर्जी बिलिंग कर दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कारोबारी के खिलाफ सेंट्रल GST और सेंट्रल एक्साइज ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, 16.94 करोड़ की हेराफेरी मामले में ये कार्रवाई की गई है। कारोबारी सौरभ अग्रवाल इस मामले में अरेस्ट किया गया है। आरोप है की सौरभ अग्रवाल ने मेसर्स यूनाइटेड इस्पात के नाम से फर्जी फर्म बनाया था।

इसके जरिए वो ओडिशा और छत्तीसगढ़ की कई फर्मों से 15.32 करोड़ का फर्जी कर्ज लिया और माल सप्लाई किए बिना 16.94 करोड़ की फर्जी बिलिंग कर दी। सौरभ अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। सौरभ अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों का रिमांड मंजूर किया है।

सेंट्रल जीएसटी और सेंट्रल एक्साइज की टीमों ने 147 फर्जी फर्मों के खिलाफ अभियान चलाकर जांच की कार्यवाही की। इसमें 73 फर्मों का पंजीयन रद्द कर दिया गया है। इन फर्मों पर भी हेराफेरी का आरोप है।

CGST रायपुर के प्रधान आयुक्त अतुल गुप्ता ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में इन फर्मों पर 118 करोड़ की फर्जी बिलिंग का आरोप है। इसके आधार पर बड़ा अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। जीएसटी लागू होने के बाद सीजीएसटी रायपुर कमिश्नरी द्वारा अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...