पूर्व CM भूपेश बघेल बोले – ‘केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही अग्निवीर योजना होगी बंद’, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर अग्निवीर योजना को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने लिखा है कि केंद्र में इस बार कांग्रेस की सरकार बनी तो सेना की अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा। फिर से पक्की भर्ती शुरू की जाएगी।

वहीं एक अन्य पोस्ट पर उन्होंने छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे महतारी वंदन योजना को लेकर भी साय सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि गारंटी गायब है।पहले तो जब चुनाव से पूर्व ही फार्म भरवा लिए थे, तो दोबारा फार्म क्यों भरवाए? उन सबके खाते में राशि चली जानी चाहिए थी। पहले वाली “नौटंकी” थी या अब वाली? दूसरा, जब महिलाओं ने आवेदन कर दिया है तो उनके नाम क्यों गायब हो रहे हैं?

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...