छत्तीसगढ़ की राजधानी में बड़ा बस हादसा: ट्रक और बस की जबरदस्त भिड़ंत… दोनों के उड़े परखच्चे, 30 यात्री घायल, 6 की…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने निकल का आ रही है। भनपुर-भरेंगाभाटा चौक में ट्रक और यात्री बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुआ है। बस में कई दर्जन यात्री मौजूद थे। इस हादसें में बस में सवार करीब 30 यात्रियों को चोंटे आई है। तो वही 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, ये हादसा बुधवार दोपहर करीब दो बजे के करीब हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, एक यात्री बस अभनपुर से रायपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान दूसरे दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही वाहन के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। तो वही बस पलट गई। इस मामलें में पुलिस जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...