छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा सिलेंडर ब्लास्ट: फैक्ट्री में काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत… कई घायल

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। बलौदाबाजार जिले में फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। हादसे में तीन मजदूरों की मौत की खबर आ रही है। इसके अलावा घटना में कई मजदूरों के घायल होने की खबर आ रही है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचे पहुँच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना हिरमी के सीमेंट फैक्ट्री में हुई है। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में काम चल रहा था। इस दौरान भारी संख्या में मजदूर फैक्ट्री में मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमका इतना जबरदस्त था कि तीन मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। वहीं हादसे में कई मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर लाया जा रहा है। सभी मृतक फैक्ट्री के आसपास के गांव के रहने वाले थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...