CGPSC विवाद को लेकर BJYM का बड़ा प्रदर्शन: राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के लीडरशिप में हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर CM हाउस का किया घेराव, कहा- सरकार बनी तो CBI जाँच होगी…झूमाझटकी में TI का पैर टूटा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से CGPSC विवाद गरमाया हुआ है। इस साल विधानसभा चुनाव भी है। भाजपा लगातार इस मामले को लेकर कांग्रेस की सरकार को घेरने में लगी है। भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचारी का आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर में भाजयुमो ने बड़ा प्रदर्शन किया। जिसके लिए खुद BJYM राष्ट्रिय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंचे थे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस वालों के बीच जम कर झूमाझटकी हुई है। जिसमे TI समेत कई लोगों की घायल होने की खबर है। उन्होंने कहा- प्रदेश में BJP की सरकार आयी तो CGPSC परीक्षा की CBI जांच होगी, इसके साथ ही तेजस्वी सूर्या ने वादा किया की दोबारा परीक्षा करायेंगे, आंसर सीट भी सार्वजनिक की जाएगी।

पुलिस से जम कर झूमाझटकी
सीएम हाउस घेराव के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिसवालों के बीच जाम कर झूमाझटकी हुई। पुलिसकर्मियों से झूमा झटकी के अलावे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर गाली गलौज का भी आरोप लग रहा है। इस दौरान एक TI को गंभीर चोट भी आयी। भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेट लगाया गया था, लेकिन भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट तोड़ते चले गये।

पुलिस कर्मी घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मियों से धक्का मुकी की। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने पर कई कार्यकर्ताओं ने एक साथ निरीक्षक गौरव साहू को खींचकर नीचे गिरा दिया जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आयी है। निरीक्षक गौरव साहू को मेकाहारा में भर्ती किया गया है। DD नगर TI कुमार गौरव के पैर में गंभीर चोटें आई है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का सोमवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में BJYM पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता अमित साहू और उनकी टीम ने स्वागत किया

CM आवास का घेराव
भर्ती पर सवाल उठाते हुए रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने सोमवार को PSC संग्राम नाम का अभियान चलाया। जिसमें BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बीजेपी के हजारों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड को तोड़कर CM हाउस का घेराव किया। इस बीच पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। डॉ रमन सिंह ने मंच से कहा, कांग्रेस इन युवाओं को देख ले जो चिलचिलाती धूप में जमा हुए हैं। यह परिवर्तन का बड़ा संदेश है।

दुबारा करवाएंगे एग्जाम
भाजयुमो राष्ट्रिय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि जिस भी परीक्षा में गड़बड़ी हुई है या घोटाला हुआ है, उन परीक्षाओं को दोबारा कराया जायेगा, ताकि बच्चे जो उस पद के हकदार हैे, उन्हें उनका हक मिल पाये। वहीं एक अन्य वादे में उन्होंने कहा कि अब परीक्षार्थियों को मॉडल आंसर के साथ उनके लिखे आंसर को भी सार्वजनिक किया जायेगा। यही नहीं तेजस्वी सूर्या ने ये भी वादा किया है कि एग्जाम सेंटर में कंप्लीट वीडियोग्राफी और एनुएल कैलेंडर भी सिविल सर्विस परीक्षा की जायेगी। ताकि पीएससी और यूपीएससी दोनों की परीक्षार्थी परीक्षा दे सकें।

इसलिए हो रहा है प्रदर्शन
साल 2021 के CG-PSC स्टेट सर्विस एग्जाम के रिजल्ट के बाद से मामला गर्माया। इसमें कुछ कांग्रेस नेता और अधिकारियों के बेटे-बेटियां दामाद टॉपर बने। खुद PSC चीफ टामन सोनवानी के रिश्तेदारों के सिलेक्शन हुए। भाजपा ने इस पूरे मामले को उठाया। हालांकि इस पूरे विवाद पर PSC की ओर से यही कहा गया कि, भर्ती नियमों के आधार पर हुई है। कैंडिडेट अपने एग्जाम की तैयारी में ध्यान लगाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

समाज के हर वर्ग के साथ युवाओं के लिये...

भिलाई। आचार्य डॉ. महेशचन्द्र शर्मा ने संस्कृत साहित्य का विस्तार से अध्ययन और अध्यापन करके उसका सार इस पुस्तक में लिखा है। "गागर में...

दुर्ग लोकसभा में भाजपा के “विजय” के लिए विधायक...

दुर्ग। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में वोट देने दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने दुर्ग शहर में जनसंपर्क किये। सुबह 10 बजे...

भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ और चैम्बर ने दुर्ग में...

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यापारिक प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ व छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के संयुक्त बैनर तले रविवार को...

वैशाली नगर में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने किया...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में ने सघन जनसंपर्क किया। वे...

ट्रेंडिंग