CG – न्यूज एंकर की शार्ट पीएम से बड़ा खुलासा: मुंह में ठूंसा गया कपड़ा, मारा-पीटा गया… मुंह-नाक दबाकर हत्या… डाक्टरों ने और क्या बताया, पढ़िए

Big disclosure from news anchor’s short PM

जांजगीर-चांपा। न्यूज एंकर की संदिग्ध हालत में मिली लाश का रहस्य गहरा गया है। स्थानीय पत्रकार की बेटी और यूट्यूब चैनल की एंकर इशिका शर्मा की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शव के शार्ट पीएम से सनसनीखेज बातें सामने आई हैं। डाक्टरों के मुताबिक, मुंह और नाक को कपड़े से दबाकर इशिका की हत्या की गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बता दें कि, जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम ने इशिका का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टर्स की टीम ने शॉर्ट पीएम में इशिका के साथ मारपीट और उसके मुंह-नाक को कपड़े से दबाने पर दम घुटने से मौत होने की बात कही है। फिलहाल डॉक्टर्स ने बिसरा को उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रीजर्व करके रखा है।

इधर पुलिस को आशंका है कि घटना के दिन भाई बहन के अलावा कुछ और भी लोग घटना स्थल पर मौजूद थे। वे ही घटना के बाद इशिका और उसके भाई का मोबाइल और स्कूटी ले कर फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...