CM को जड़ दिया मुक्का, VIDEO वायरल: CM की सुरक्षा में बड़ी चूक…युवक की हुई पहचान, परिजन बोले-पत्नी छोड़ने के बाद से मानसिक रूप से बीमार

आज मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। हम बात कर रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा की। पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने पीछे से आकर सीएम को मुक्का जड़ दिया। सीएम की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक की पहचान बख्तियारपुर के शंकर के रूप में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आरोपी के चाचा नवल किशोर वर्मा ने बताया कि आरोपी ने करीब 6 साल पहले दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी। डेढ़ साल पहले पत्नी ने शंकर को छोड़ दिया। इसके बाद से आरोपी शंकर मानसिक तौर पर बीमार हो गया था।

चाचा के मुताबिक वह छत पर से छलांग लगाकर खुदकुशी की भी कोशिश एक बार किया था। लेकिन, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी बख्तियारपुर के अबू मोहम्मद टोले का रहने वाला है। इसके पिता का नाम श्याम सुंदर वर्मा है।


CM नीतीश कुमार 2 दिवसीय निजी दौरे पर बाढ़ लोकसभा क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। यहां वे अपने पुराने सहयोगियों से मिल रहे हैं। शाम को सीएम बख्तियारपुर में शीलभद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे।

तभी भीड़ से निकलकर शंकर सिक्योरिटी गार्ड के सामने से होकर मंच पर पहुंचा और पीछे से CM नीतीश कुमार पर हमला कर दिया। वहीं, इस मामले पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने जांच का आदेश दिया है। इस मामले में जो भी पुलिस अफसर दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

घटना के बाद एक क्षण के लिए CM घबरा गए। हालांकि तुरंत उन्होंने खुद को संभाला। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटना चाहा तो CM ने मना कर दिया। पुलिस फिलहाल युवक से बख्तियारपुर थाने में पूछताछ कर रही है। पत्नी के एंगल से भी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आने के बाद अफसरों में हलचल मच गई है। मीडिया के सवालों से बचने के लिए उन्होंने अपने फोन बंद कर लिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...

आलेख : पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में फिर भड़का...

नई दिल्ली। यह लेख लिखे जाने तक, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। एक बार फिर, वहाँ गंभीर...