CG – शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: तबादले के 7 दिन बाद ज्वाईनिंग नहीं दी तो होंगे सस्पेंड… होगी ब्रेक इन सर्विस की कार्यवाही… छत्तीसगढ़ सरकार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग पर जारी किया सर्कुलर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब ट्रांसफर आर्डर जारी होने के बाद नए स्‍थान पर ज्‍वाइनिंग नहीं देने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। जीएडी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कई शासकीय सेवक ट्रांसफर आर्डर को कोर्ट में चुनौती देने के बाद ड्यूटी नहीं आते हैं। यह सर्विस रुल का उल्‍लंघन है। छत्तीसगढ़ सरकार के शासकीय सेवकों का अगर तबादला होता है, तो उन्हें 7 दिनों के भीतर स्थानांतरण आदेश का पालन करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो शासकीय सेवक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। अगर गैर हाजिर रहे, तो कर्मी के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, तबादला आदेश जारी होने के 10 दिनों बाद शासकीय सेवक को एकपक्षीय भारमुक्त कर दिया जाएगा।

देखिए GAD का आर्डर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...