सौरभ चंद्राकर से डायरेक्टर संबंध रखने वाला Mahadev Book का ये प्लेयर अरेस्ट: 10 से ज्यादा पैनल बेचा, नागपुर में चला रहा था आईडी, कई नेताओं से बना रखी थी नजदीकी

दुर्ग-भिलाई। महादेव बुक सट्टा ऐप के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महादेव बुक का बड़ा पैनेलिस्ट नसीम गिरफ्तार हो गया है। बताया जा रहा है की नसीम दुबई स्थित महादेव ऐप के शीर्ष संचालकों के सीधे संपर्क में था। यही नहीं, कई राजनीतिक दलों के नेताओं से नजदीकी बना रखी थी। इसका संबंध डायरेक्ट सौरभ चंद्राकर से था। दुर्ग पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। कल संभवत: प्रेस कान्फ्रेंस कर खुलासा कर सकती है।

नसीम नागपुर में तीन पैनल संचालित कर रहा था और उसने पिछले छह महीनों में 10 से अधिक पैनल भी बेचा है। आरोपी के पास से 10 से अधिक बैंक एकाउंट्स जब्त किए गए है। जिनमें कॉर्पोरेट खाते में करोड़ों की सीधी जमा राशि का भी दुर्ग पुलिस को पता चला है।