अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल: प्रत्यूष को मिली जगह… क्षितिज चंद्राकर और मुकेश चंद्राकर का जताया आभार

रायपुर। अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्यूष भारद्वाज को एआईपीसी नेशनल पॉलिसी एवम रिसर्च का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। उन्होंने संगठन की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रत्युष की जगह विवेक अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बदलाव के बाद रविवार की शाम प्रत्यूष अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर से मिलने उनके निवास पहुंचे। जहां उन्होंने आभार व्यक्त करने के साथ सहयोग भी मांगा। प्रत्यूष इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर से भी मिलने गए। उनका भी आशीर्वाद किया। इस दौरान प्रत्यूष का दुर्ग और भिलाई में भव्य स्वागत किया गया।

प्रत्यूष लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। उनकी कार्य कुशलता को देखते हुई ही पार्टी हाई कमान ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। उनके अलावा प्रदेश के नए उपाध्यक्ष विवेक पूर्व में युवा कांग्रेस में बेहद सक्रिय रहे हैं। इसके साथ युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन भी रह चुके हैं। सोशल मीडिया की भी बेहतर समझ रखते हैं। इस लिहाज से प्रोफेशनल कांग्रेस में हुआ यह बदलाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा प्रत्यूष की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व भी संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। प्रत्यूष की नियुक्ति पर स्थानीय संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर AIPC मीडिया कोऑर्डिनेटर दीप सारस्वत, IT सेल महासचिव स्नेहिल भारद्वाज, उपेंद्र गुप्ता, गिरी राव, निखिल शाह एवं अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग