भिलाई में बड़ा सड़क हादसा: दुर्ग से आ रहे स्कार्पियो ने बाइक सवारों को लिया अपने चपेट में… टक्कर इतनी जबरदस्त की एक युवक ओवरब्रिज के नीचे गिरा… एक की मौत, दो गंभीर

भिलाई। भिलाई में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है ये हादसा जेल रोड पर बने ओवरब्रिज में हुआ है। दो बाइक और स्कार्पियो के बीच जोरदार टक्कर हुई है जिसमे एक कि मौत और तीन गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुची पद्मनाभपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुचाया है। पद्मनाभपुर पुलिस के मुताबिक जेल रोड के पास बने ओवरब्रिज से रिसाली की ओर से दो बाइक सवार आ रहे थे। इस दौरान सामने से स्कार्पियो दुर्ग की ओर से आ रही थी। दोनों बाइक को स्कार्पियो ने चपेट में लिया।

घटना इतना जोरदार था कि एक बाइक सवार ओवरब्रिज के नीचे गिर गया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के पास से एक एटीएम मिला है उसमें गंगूराम देशलहरे नाम लिखा हुआ है फिलहाल क्लियर नही हो पाया है। वही दो युवकों का नाम यसवंत कोसले, जय सिंह मरकाम है। दोनो एमपी के रहने वाले है। जो यहां पोस्टर लगाने का काम करते है।

पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो के पीछे कांग्रेस के हाथ का लोगो लगा हुआ है। वाहन किसका है अभी पुलिस जानकारी नही जुटा पाई है। घायल दोनो युवकों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उक्त घटना कैसे और किस परिस्थिति में हुआ जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...