भिलाई में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत: बेटे को छोड़ने जा रही थी मां…डंपर ने दोनों को रौंदा, मौके पर ही तोड़ दिया दम

भिलाई। डबरापारा तिराहे पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि डाकबंगला पुरैना निवासी अपनी स्कूटी सीजी 07- 2952 में सवार होकर शशिकला मिश्रा बेटा अश्वनी मिश्रा 30 वर्ष को छोड़ने ट्रांसपोर्ट नगर जा रही थी।

ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से डंपर CG12 C 0817 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मां बेटे को चपेट में ले किया। घटना में मौके पर दोनो की मौत हो गई।

खबर लगने पर सीएसपी विश्वास चंद्रकर,खुर्सीपार थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा घटनास्थल पहुँचे। जहाँ शशिकला मिश्रा और अश्वनी मिश्रा के शव को ऑटो में डालकर पीएम के लिए सुपेला भेज दिया।

माँ बेटे का शिनाख्त आधार कार्ड से पुलिस ने किया है। अश्वनी प्राइवेट कंपनी में हेल्पर का काम करता है। घटना डबरा पारा चौक के पास की सुबह 8 बजे का होना बताया जा रहा है।

स्कूटी सवार माँ बेटे दोनो ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने के लिए वाहन को मोड़ रहे थे। तभी डंपर चालक ने चपेट में लिया। चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने डंपर को जप्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...

CG Crime : खाना खाने के दौरान विवाद, कोटवार...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा में खाना खाने के दौरान...

CG News : पत्नी के चरित्र पर शक में...

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक शिक्षक और उसके बेटे...