बड़े SEX रैकेट का भंडाफोड़: पॉश कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापर का धंधा… अचानक पहुंची पुलिस और मारी रेड… मौके से 6 महिला समेत 2 ग्राहक गिरफ्तार, बहार से बुलाई जा रही थी महिलाएं

पॉश कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापर का धंधा, अचानक पहुंची पुलिस और मारी रेड

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर से एक हैरतअंगेज घटना सामने आ रही है यहाँ एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। इंदौर के खजराना पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 6 महिलाएं समेत 2 पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में कुछ पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है। खजराना पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि रोबोट चौराहा स्कीम-94 स्थित मनोरमा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने एक जवान को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचकर ग्राहक ने संचालिका से 2000 में सौदा किया। इधर बाहर खड़ी पुलिस को जैसे ही कन्फर्म हुआ तो छापामार कार्रवाई की गई।

पुलिस को अचानक फ्लैट में देख देह व्यापार में लिप्त महिलाएं और दो ग्राहकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से छ महिला और दो ग्राहक को पकड़ा। देह व्यापार का संचालन कर रही महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत थाने में कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला दलाल से पूछताछ में पता चला है कि संचालिका ने फ्लैट 10000 रुपए किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि फ्लैट से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ सौंदर्य प्रसाधन का सामान और 6000 से अधिक की राशि भी मिली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...