CGPSC घोटाले में बड़ा अपडेट: पूर्व चेयरमैन सोनवानी के भतीजे व पूर्व एग्जाम कंट्रोलर गिरफ्तार… दोनों को कोर्ट में किया पेश… मांगी कस्टोडियल रिमांड

रायपुर। CGPSC घोटाले में बड़ा अपडेट आया है। इस मामले में दो और गिरफ्तारी हुई है। पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को भी CBI ने गिरफ्तार किया है। पीएससी घोटाले में ये पांचवीं गिरफ्तारी होगी। इससे पहले पीएससी के पूर्व चेयरमैन, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के अलावे एक उद्योगपति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आज शनिवार को नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने रायपुर कोर्ट में पेश किया। फिलहाल मामले में सुनवाई जारी है। CBI ने दोनों की कस्टोडियल रिमांड की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...