मुंगेली फैक्ट्री हादसा : साइलो के नीचे दबे इंजीनियर और दो मजदूरों का निकाला शव, 40 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Mungeli factory accident: मुंगेली। 40 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मुगेली जिले के सरगांव के रामबोड़ स्थित कुसुम लोहा फैक्ट्री में गिरे साइलो को हटा लिया गया। राखड़ में दबे एक इंजीनियर के अलावा दो मजदूरों के शवों को सुबह तक ढूंढकर निकाला गया. इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने अंजाम दिया.

साइलो के नीचे दबे मिले शवों की पहचान इंजीनियर बिलासपुर के सरकंडा निवासी जयंत साहू पिता काशीनाथ साहू के अलावा मजदूर जांजगीर-चांपा जिला के तागा निवासी अवधेश कश्यप पिता निखादराम कश्यप और बलौदाबाजार जिले के अकोली निवासी प्रकाश यादव पिता परदेशी यादव के रूप में हुई है. तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स, बिलासपुर भेजा गया है. इसके पहले एक मजदूर मनोज धृतलहरे को घायल अवस्था में घटना स्थल से निकाला गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी. कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की सूक्ष्मता से जांच कराई जाएगी. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मृतक के परिजनों के साथ खड़ी है सरकार : साव

देर रात डिप्टी सीएम अरुण साव घटना स्थल पहुंचकर इस घटना को लेकर दुःख जताया. उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार और फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा हर संभव आर्थिक सहायता मृतक के परिजनों को दिया जाएगा. इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है, आगे और भी कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि सरकार मृतक के परिजनों के साथ है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...