CG – Bird Flu की एंट्री: सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू… 12 हजार चूजे, 5 हजार मुर्गियों को मारा गया… 17 हजार अंडे नष्ट, 1 KM के दायरे में बिक्री बैन

CG

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार की रात सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। रात में ही यहां की 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया है। रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद संक्रमण पर काबू पाने के लिए 10 किलोमीटर के दायरे को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय कुक्कुट पालन क्षेत्र से पक्षी के शव का सैंपल भेजा गया था। जिसकी जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल की ओर से रायगढ़ से भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की गई। वहीं 10 किलोमीटर के क्षेत्र को निगरानी में रखा गया है।

इसके बाद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई। रात 11 से साढ़े 12 बजे तक एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का फैसला लिया गया।

पोल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। इसके लिए मुर्गियों और चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। पोल्ट्री फार्म परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नमक और चूने की लेयर बिछाकर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया।

इसी प्रकार अंडों को भी नष्ट किया गया, जिससे संक्रमण न फैले। साथ ही परिसर को संक्रमण मुक्त करने डिसइन्फेक्शन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया रात में की गई। ताकि सुबह होने से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और संक्रमण उस क्षेत्र से बाहर न फैले।

भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार बर्ड फ्लू की स्थिति में 10 किमी इन्फेक्टेड जोन में कुक्कुट, अंडे और कुक्कुट आहार से संबंधित आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इसके अलावा सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और अंडों की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। सरकारी पोल्ट्री फार्म को सैनिटाइज कर बाहर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। ताकि कोई पोल्ट्री फार्म के नजदीक नहीं पहुंच सके।

पोल्ट्री फार्म के 1 किमी के दायरे में मुर्गे और अंडे की खरीदी-बिक्री पर बैन लगा दिया गया है। चक्रधर नगर क्षेत्र और आसपास क्षेत्र के चिकन मार्केट को बंद कराया गया है। निजी दुकानों और फार्म के मुर्गिंयों को नष्ट किया जा रहा है। इन्हें नुकसान का आकलन कर मुआवजा भी दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...