BIT के छात्रों ने दूरदर्शन और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का किया दौरा: टेक्नोलॉजी और कृषि के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को मिली जानकारी

भिलाई। इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग एसोसिएशन (ईटीईए) के तहत भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान ने दूरदर्शन और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर का औद्योगिक दौरा किया। यह यात्रा डिपार्टमेंट के सदस्यों एचओडी डॉ. अरुण कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार विभाग, डॉ. अमर कुमार डे, प्रो किरण देवांगन डॉ.आर.एम.पोतदार, प्रो. कोकिला भारती जयसवाल के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार शाखा के 5वें और 7वें सेमेस्टर के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी।

दूरदर्शन विजिट प्रभारी एस.के. देवहरि, समन्वयक एस.के. जैन एवं सह- अभियंता पंकज कश्यप ने छात्रों को अर्थ स्टेशन और दूरदर्शन स्टूडियो में ले जाकर ऑडियो कंसोल, विज़न मिक्सचर, एनालॉग ट्रांसमीटर के प्रकार आदि के बारे में जानकारी हासिल की।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की विजिट प्रभारी डॉ. शुभा बनर्जी की देख-रेख में छात्रों ने खाद्य प्रौद्योगिकी से संबंधित 4 विभिन्न प्रयोगशालाओं को देखा एवं समझा, इसमें धान बीज लैब अटेंडेंट लेखराम ने सभी विधार्थियों को दो हजार से अधिक धान के प्रकारों की जानकारी दी।

यह दौरा सभी छात्रों के लिए एक बड़ी सीख थी। छात्रों सहित ईटीईए की टीम इस शानदार अवसर के लिए प्राचार्य डॉ. अरुण अरोरा बीआईटी दुर्ग और उप-प्राचार्य डॉ. मनीषा शर्मा एवं डॉ संतोष सार डीन एडमिनिस्ट्रेशन बीआईटी दुर्ग का आभारी रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...