छत्तीसगढ़ में दो नक्सली ढेर: एक घंटे तक पुलिस-नक्सली के बीच चली मुठभेड़… मौके से दो शव, इंसास राइफल और बंदूक बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए है। बताया जा रहा है कि, कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में DRG के जवानों ने 2 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। दोनों नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने मौके से दो शव, एक इंसास राइफल और एक भरमार बंदूक बरामद किया गया। SP दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि, कोयलीबेड़ा के चिलपरस और गोमे के पास नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी जवानों को मिली थी। जिसके बाद DIG के जवानों की टीम मौके पर रवाना की गई। शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों को आता देख अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि, जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब एक घंटे तक चली ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के बाद जवानों की टीम घटनास्थल पर सर्चिंग कर रही है। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि जवानों की टुकड़ी अभी जंगल में ही मौजूद है। उनके लौटने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...