एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार की रात कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर नालीपाड़ा इलाके में हुई। पीड़ितों की पहचान सुदीप्तो रॉय (66), उनकी पत्नी श्वेता रॉय (53) और उनके बेटे अग्निशंकर रॉय (29) के रूप में की गई।

पुलिस ने कहा कि एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाने के फैसले के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। जांच अधिकारी द्वारा प्राप्त प्रारंभिक सुरागों के अनुसार, वित्तीय समस्याएं इसका कारण हो सकती हैं। स्थानीय लोगों का हवाला देते हुए सूत्रों ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रिकवरी एजेंटों का दबाव आत्महत्या के पीछे का कारण हो सकता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अग्निशंकर रॉय परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और वह मुख्य रूप से निजी ट्यूशन के माध्यम से पैसा कमाते थे।

हाल ही में परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया और बैंक से लोन लिया। उन्‍होंने बताया कि न तो उनका बिजनेस चला, और न ही वह ऋण चुका पाए। इसके बाद परिवार पर दबाव था। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...