CG – राहुल की सदस्यता रद्द होने पर रार: BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई और जमकर पत्थरबाजी… एक-दूसरे के दफ्तर पहुंचे कार्यकर्ता… कार्यालयों के बाहर फेंकी कालिख, BJYM जिला अध्यक्ष सहित कई घायल

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा दफ्तर में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आयी है। राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्‍यता रद्द होने की खबर फैलते ही रायपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर के बाहर पार्टी नेताओं के पोस्‍टर पर कालिख फेंक दी और पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा भड़क उठा। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचे भाजपा कार्याकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर पथराव किया। बताया जा रहा है पथराव में कई लोगों के घायल हो गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस की हल्‍की झड़प भी हुई। राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखा गया। इस फैसले से भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ता रायपुर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे और पार्टी दफ्तर के बाहर बीजेपी नेताओं के पोस्‍टर पर कालिख फेंकी। इससे भाजपा कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा भी भड़क उठा। इसी दौरान दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। बताया जा रहा है कि इस घटना में दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों को चोट पहुंची है। घटना में बीजेपी के भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता का सिर फट गया। फिलहाल एकात्म परिसर और कांग्रेस भवन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं, ताकि ऐसी घटना फिर न हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...