भिलाई निगम के सफाई कर्मियों को 3 महीने से नहीं मिली सैलरी: BJP भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के निर्देश पर पार्षद दया सिंह ने कर्मियों के साथ निगम का किया घेराव …कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन; प्रशम के साथ युवा मोर्चा ने भी खोला मोर्चा

भिलाई। भिलाई नगर निगम में आज जमकर हंगामा हुआ है। नगर निगम भिलाई की आर्थिक व्यवस्था ख़राब है। कई कर्मचारियों को 2 से 3 महीने का वेतन नहीं मिला है। बताया जा रहा है की सफाई कर्मियों को पिछले 3 महीने से निगम के ठेकेदार पीवी रमन ने वेतन नहीं दिया है। आज भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में निगम के सामने जबरदस्त प्रदर्शन हुआ है।

नगर निगम के सफाई कर्मचारी खुर्सीपार जोन के 14 वार्डों की सफाई व्यवस्था बंद कर वेतन के लिए गुहार लगाने भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया नगर निगम भिलाई पहुंचे। सफाई कर्मियों ने मदद मांगी थी। सफाई कर्मियों ने कहा है कि बृजेश बिचपुरिया उनकी आवाज बनकर निगम अफसरों तक उनकी बात पहुंचाए ताकि सैलरी का भुगतान जल्द से जल्द किया जा सके।

निगम प्रशासन के खिलाफ आज भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिय, पार्षद दया सिंह और भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता ने सफाई कर्मियों और खुर्सीपार जोन के आम लोगों के साथ निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया है। लोगों ने कहा कि जिनकी वजह से शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त है उन्हें भुगतान करने में देरी क्यों की जा रही है। भिलाई नगर निगम के खुर्सीपार जोन क्षेत्र के 14 वार्डों के करीब 350 लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने प्रभारी निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार और कलेक्टर एवं नगर निगम सेक्रेटरी तंबोली से इस बारे में चर्चा की है। इस मामले में जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। नगर निगम भिलाई के सेक्रेटरी तम्बोली से बृजेश बिचपुरिया ने बात की और कर्मचारियों की सैलरी के मुद्दे में जल्द संज्ञान लेने की बात कहीं, जिसमें उन्होंने 5 दिनों के अंदर एक महीने की सैलरी और 8 से 10 दिनों के भीतर दोनों महीनो की सैलरी देने का आस्वाशन दिया।

बृजेश बिजपुरिया ने इस विषय पर अधिकारियों से इस बारे में जवाब मांगा है कि, आखिर वेतन के भुगतान में देरी क्यों हो रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी दया सिंह सफाई कर्मियों की आवाज बनकर उभरे हैं और उनकी मांगों को लेकर लगातार सड़क तक लड़ाई लड़े हैं।

कर्मचारियों ने बताया कि 3 महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। बच्चों के स्कूल की फीस देने में सक्षम नहीं है। ऐसी स्थिति में कर्मियों ने बृजेश बिजपुरिया जी से मदद मांगी है। दया सिंह सभी सफाई कर्मियों को लेकर नगर निगम दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने निगम परिसर का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में मुख्या रूप से भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, भाजपा पार्षद दया सिंह, राकेश प्रसाद, BJYM प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता, PS प्रशांत, मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह, लोकेश राव, पवन मिश्रा, कामदेव, अनंत सिंह, विवेक, संतोष ठाकुर, विजेंद्र मिश्रा, वरदान सिंह के साथ BJYM के कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...