भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने सेक्टर -2 और बापू नगर में किया प्रचार: कहा- प्रधानमंत्री के आगमन से भिलाईवासियों में खासा उत्साह

भिलाई। भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय का प्रचार जारी है। भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत आज पाण्डेय ने सेक्टर -2 एवं बापू नगर में जनसंपर्क किया। इस दौरान पाण्डेय ने क्षेत्र की महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से मिले स्नेह और आर्शीवाद के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह इस बात का प्रमाण है कि भिलाई में विकास का कमल खिलने जा रहा है।

जनसंपर्क के दौरान पाण्डेय ने कहा कि भिलाई न केवल लोहा बनाता है बल्कि प्रतिभाओं को भी गढ़ता है। हमारे शहर को पूरे विश्व में एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में महादेव आईडी के नाम से भिलाई बदनाम हुआ है। क्राइम का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि माताएं-बहनें स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं और बच्चों को रात के समय में घर से बाहर भेजने से डरती है। पाण्डेय ने कहा कि भिलाई में चोरों का इतना खौफ है कि थाने तक से लोहा कर ले रहे हैं, गुण्डागर्दी भी अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की सरकार केवल आप लोगों का हित ही सोचती है, वह आपको गुमराह नहीं करती। भाजपा विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आप सभी आर्शीवाद भाजपा के साथ है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 नवंबर को दुर्ग आगमन पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में मातृशक्ति विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया गया है। सेक्टर 1 मुर्गा चौक से प्रारंभ होने वाली यह रैली सेंट्रल एवेन्यू का भ्रमण करते हुए सेक्टर -9 चौक, हुडको श्रीराम चौक, ओव्हरब्रिज के रास्ते पं. रविशंकर स्टेडियम सभास्थल पहुंचेगी। प्रधानमंत्री के आगमन से भिलाईवासियों में खासा उत्साह है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी...

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...

BSP से स्क्रैप चोरी मामले की CBI करेगी जांच,...

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। लगातार केंद्रीय जांच की मांग...

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...