100 परसेंट वोटिंग के लिए भिलाई में युवाओं ने लगाई दौड़; मतदान के प्रति जागरूक करने भिलाई निगम के खास अभियान “रन फाॅर वोट” में शामिल हुए सैकड़ों लोग

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख 17 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान के लिए सैंकड़ों युवाओं ने रन फाॅर वोट के लिए दौड़ लगाई। खुर्सीपार श्रीराम चौक स्थित मैदान में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भिलाईनगर विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास, एसडीएम जागेश्वर कौशल, खेल विभाग के एक्का, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले व अमिताभ शर्मा शामिल हुए। इस दौरान सुबह 07 बजे से मैदान में पहुंचे युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने वोट लिखे हुए आकृति में खड़े होकर अनिवार्य रूप से मतदान करते हुए लोकतंत्र को मतबूत करने में अपना सहयोग करने हेतु मतदान हमारा नैतिक कर्तव्य है हम निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर 17 नवंबर को मतदान करने का.शपथ लिए।

भिलाई निगम क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर भिलाई निगम का द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज रन फाॅर वोट कार्यक्रम में क्षेत्र के युवक युवतियों ने हिस्सा लिया और पूरे उत्साह से लगभग 2 किलोमीटर की दौड़ लगाई इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने नारे भी लगा रहे थे। युवाओं ने हर एक वोट के महत्व को बताते हुए 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से स्वयं मतदान करने तथा अपने घर परिवार के सभी सदस्यों व रिश्तेदारों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ लिए। दौड़ के समापन उपरांत आयुक्त व्यास ने दौड़ में भागीदारी निभाने वाले चयनित प्रतिभागी को स्वीप की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

मतदाताओं को जागरूक करने बाइक रैली और मशाल यात्रा भी
04 नवंबर को बाईक रैली, 05 नवंबर को विधानसभा अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों में श्रमदान, 06 नवंबर को सिविक सेंटर में निर्वाचन के थीम पर कल्चरल इवनिंग आयोजित होगा। 07 नवंबर को शाम को मशाल यात्रा निकाली जाएगी। 08 नवंबर को महिलाओं एवं युवतियों के द्वारा मतदान विषय को लेकर रंगोली बनाई जाएगी तथा 09 नवंबर को शाम को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी...

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...

BSP से स्क्रैप चोरी मामले की CBI करेगी जांच,...

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। लगातार केंद्रीय जांच की मांग...

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...