रिसाली निगम के भाजपा पार्षद मनीष यादव अपने जन्मदिन पर आस्था आश्रम मूकबधिर शाला पहुंचे… सांसद विजय बघेल से भी लिए आशीर्वाद

भिलाई। रिसाली नगर निगम के भाजपा पार्षद एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव ने कल अपने जन्मदिन पर आस्था आश्रम राजनांदगांव मूकबधिर शाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद छात्रों के साथ समय बिताया और उन्होंने उनको खाना भी परोसा। इसके पहले उन्होंने अपने अवतरण दिवस के दिन की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद उन्होंने सांसद विजय बघेल से आशीर्वाद लिया। दुर्ग ग्रामीण भाजपा विधायक प्रत्याशी ललित चंद्राकर से भी उन्होंने आशीर्वाद लिया। श्री केसरी समिति रिसाली ने मनीष यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इनके अलावा अरुण सिंह पार्षद दुर्ग निगम, कांग्रेस महासचिव अमित जैन, सूरज साहू के अलावा के अलावा वार्ड वासियों और युवाओं ने मनीष यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...

छत्तीसगढ़ में 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती की तैयारी,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों...