भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वार्ड 20 वैशाली नगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह वार्ड पार्षद स्मिता दोडके के सान्निध्य में किया गया। इस मौके पर पार्षद दौड़के ने वार्ड की महिला सफाई कर्मियों व महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों का सम्मान किया । साथ ही केक काटकर महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस दौरान पार्षद दौड़के ने कहा कि महिलाएं आज चूल्हे चौके के साथ बाहर का काम कर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। उन्होंने सम्मान के साथ उपहार सामग्री भी महिलाओं को भेंट की। साथ इस अवसर पर पार्षद स्मिता ने सामाजिक कार्य करने के लिए उत्कर्षिणी महिला समिति नाम के महिला समूह की घोषणा की।