भिलाई। कैंप भाजपा पार्षदों के वार्ड मे नगर निगम द्वारा हो रहे कार्यों मे लेटलतिफी को लेकर आज कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व मे जोन क्रमांक 3 के जोन आयुक्त को ज्ञापन दिया गया और लंबित कार्य 15 दिनों के अंदर कराने की मांग की गई।

वहीं भारतीय जनता पार्टी केम्प मंडल के नेतृत्व में जोन 3 आयुक्त अमिताभ शर्मा को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सुर्य कुण्ड तालाब बैकुंठ धाम एवं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा केम्प 2 का तालाब जो 4 वार्ड के बीचों बीच में बसा हुआ है। ज्ञापन में लिखा गया की शहिद कौशल यादव तालाब का सौंदर्य करण अत्यंत आवश्यक है, जहां धीरे धीरे कर पाटा जा रहा है और कब्जा किया जा रहा है जहां केवल मछली पालन जोरों पर किया जाता है। जिससे बस्तीयो के नाली का पानी जाता है। जिसका पानी प्रदूषित हो गया मरी हुई मछली पानी में तैरती हुई नजर आती है। बदबु से क्षेत्र वासियों को काफी परेशानियां हो रही है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 31 मदर टेरेसा नगर मयुर पार्क के पास कालोनी की सिवरेज लाईन पुरानी होने के कारण जर्जर स्थिति में है। संधरण किया जाये।

मदर टेरेसा नगर गार्डन देख रेख के आभव में उजड़ रहा है। उच्चतर माध्यमिक स्कूल जेपी नगर बाउंड्री नहीं होने से शाला के बच्चे को अनेक परेशानी हो रही है। जलेबी चौंक से लिंग रोड़ तक का डामरीकरण य सीमेंटीकरण किया जाये। स्ट्रीट लाइट लगाई जाये अंधेरा होने पर परेशनीयो से गुजरना पड़ता है। केम्प के जवाहर मार्केट मछली मार्केट सब्जी मंडी के वासियों के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था किया जाये। श्याम नगर सुर्या नगर वार्ड 36 के कुछ लोगों को बिजली मीटर लगाने एन ओ सी दिया गया था बाकी और घरों में बिजली मीटर लगाने एन ओ सी प्रदान किया जाये ताकि लोगों के घरों में बिजली का उजाला हो और भाजपा के पार्षदों के साथ भेदभाव करना बंद किया जाएं। सभी के साथ समान रूप से विकास कार्य कराए जाएं।

इन समस्याओं का पन्द्रह दिन के अंदर निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। इस अवसर पर भाजपा केम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, विजय शुक्ला, शिव सागर मिश्रा, लतेल यादव, उमेश श्रीवास्तव, तरुण सिंह, पार्षद प्रियंका भोला साहू, सत्या देवी, राजकुमार जायसवाल, एन सलेजा राजु ,विनोद चेलक, संजय सिंह ,नवीन सिंह, रश्मी साहू, शांता बाई जंघेल, इंदु कौर, ममता भरद्वाज, धर्मेन्द्र पाण्डे, संजु जायसवाल, शिवनारायण गुप्ता, परस राम साहू, मुन्ना सिंह, महेंद्र सोनवानी, दिनेश कनौजिया, दुर्गेश चौधरी, बोल बम गुप्ता, प्रिया सिंह, मनमद कुमार, नासिर भाई मौजूद रहे।
यहां जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।
