छावनी और बापूनगर तालाब में भी सफाई का बुरा हाल, निगम ने ब्लीचिंग पाउडर तक नहीं डाला: दया सिंह के साथ BJP पार्षदों ने किया निरीक्षण, खुल गई निगम की पोल

भिलाई। हर साल की तरह इस बार भी बोल बम समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह छठ महापर्व को लेकर विशेष तैयारी कर ली है। व्रत रखने वाली माताएं-बहनों की सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए हर जतन शुरू कर दिए हैं।

नगर निगम भिलाई के खुर्सीपार जोन के अधिकारियों के साथ पार्षद दया सिंह ने निरीक्षण किया। छावनी और खुर्सीपार बापूनगर तालाब का निरीक्षण कर सफाई और प्रकाश व्यवस्था का हाल जाना।

दया सिंह ने बताया कि, हजारों लोग इन तालाबों में पूजा-अर्चना करने आते हैं। इसलिए हर साल की तरह इस बार भी तालाब की सफाई और प्रकाश व्यवस्था देखने आए हैं। ताकि समय रहते समस्याओं का निदान कराया जा सके। निगम के अधिकारियों से कहा है कि सफाई को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

बोल बम सेवा एवं कल्याण्या समिति के पदाधिकारी भी इन तालाबों में रहेंगे। जहां व्रत रखने वाली महिलाओं और बहनों को जरूरी सामाग्री मुहैया कराने में पहल करेंगे। लोगों के लिए विशेष कैंप लगाया जा रहा है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

दया सिंह ने बताया कि खुर्सीपार और छावनी के तालाबों की स्थिति ठीक नहीं है। तालाब में अब तक ब्लीचिंग पाउडर तक नहीं डाले हैं। इस दौरान छावनी की पार्षद गिरीजा बंछोर, बापूनगर पार्षद सरिता बघेल, सुर्यकुंड तालाब अध्यक्ष आरपी सिंह, पार्षद प्रतिनिधि श्यामकुमार, राकेश बंछोर व बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...